सोने की कीमतों में लगातार गिरावट, एक सप्ताह में ₹3,700 टूटा 24 कैरेट गोल्ड; चांदी भी फिसली

Gold Rate Today 2 November: मुंबई, नवंबर में सप्ताह के पहले दिन में दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,39,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। एक सप्ताह में सोना 3,700 और चांदी 20,000 रुपये सस्ती हुई।

नवंबर के पहले कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार, 2 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,39,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,38,870 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

पिछले सप्ताह भी कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट आई थी। इस दौरान 24 कैरेट सोना करीब 3,700 रुपये और 22 कैरेट सोना लगभग 3,400 रुपये तक सस्ता हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। चांदी के भाव में भी नरमी दर्ज की गई है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में सोने के ताजा रेट।

दिल्ली समेत इन शहरों में कितना है सोने का भाव?
देश के अलग-अलग शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने की कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है। 2 नवंबर की सुबह के 10 ग्राम सोने के भाव इस प्रकार हैं:

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक पड़ी फीकी
घरेलू बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में कमजोरी बनी हुई है। सोमवार सुबह हाजिर सोना 3,880.97 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। बीते सप्ताह वैश्विक बाजार में सोने की कीमत करीब 2.9 प्रतिशत गिर गई।

कीमती धातुओं में लगातार हो रही गिरावट के बीच निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा बाजार परिस्थितियों को देखते हुए निवेशकों को जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना चाहिए।

चांदी की कीमत भी 2 लाख रुपये से नीचे
सोने के साथ चांदी के भाव में भी गिरावट जारी है। 2 नवंबर की सुबह घरेलू बाजार में चांदी की कीमत घटकर 1,99,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले सप्ताह चांदी के भाव में करीब 20,000 रुपये की बड़ी कमी दर्ज की गई।

इस साल जनवरी में चांदी की कीमत घरेलू बाजार में 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानी स्पॉट सिल्वर का भाव करीब 49 डॉलर प्रति औंस है।

Next Post

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बस स्टैण्ड में की कार्रवाई

Mon Nov 2 , 2026
सतना : दीपावली जैसे त्योहार पर मिठाई की बढ़ी हुई मांग को देखते हुए कुछ मिलावटखोर भी सक्रिय हो जाते हैं और स्वास्थ्य के लिहाज से हानिकारक मानी जाने वाली मिठाईयों की खपाया जाने लगता है. इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बस स्टैण्ड में कार्रवाई करते हुए 350 […]

You May Like