व्यवसायिक फसलों की खेती के लिये किसानों को करें प्रेरित: सीईओ

रीवा: मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सृष्टि देखमुख की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई.बैठक में कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग , सहकारिता विभाग एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों की समीक्षा की गई. बैठक में सीईओ ने कहा कि कृषि तथा पशुपालन जिले का प्रमुख व्यवसाय है.

कृषि को उन्नत बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. बाणसागर बाध की नहरों से जिले के बहुत बड़े क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जाने से कृषि में तेजी से विकास हुआ है. किसानों को परंपरागत अनाजों के साथ-साथ व्यवसायिक रूप से उपयोगी फसलों की खेती के लिए प्रेरित करें. दलहन और तिलहन की फसलों तथा श्रीअन्न की खेती के क्षेत्र को बढ़ावा देने के प्रयास करें. जिले में अलसी की फसल तथा इसकी प्रोसेसिंग को बढ़ावा दें. बैठक में आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक अमित मिश्रा, उप संचालक कृषि यूपी बागरी, उप संचालक पशुपालन वाय पी सिंह, मत्स्य पालन विभाग से अनंत मिश्रा मौजूद रहे.

Next Post

चोर को घर से दबोचा, दो बाईक बरामद की

Sun Nov 1 , 2026
सुठालिया। सुठालिया पुलिस ने एक शातिर बाईक चोर को उसके ही घर से दबोचा.पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 2 मोटर सायकल भी बरामद की है. जानाकारी देते हुए थाना प्रभारी अनिल राहोरिया ने बताया कि क्षेत्र के कुछ ग्रामों एवं नगर से बाईक चोरी होने की शिकायतें […]

You May Like