54 लीटर अवैध शराब जब्त की, 16 प्रकरण बनाए

राजगढ़। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, धारण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न संदिग्ध स्थलों, होटल एवं ढाबों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई. इस दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत 16 तथा धारा 36 के अंतर्गत 3 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए. कार्रवाई के दौरान लगभग 53.9 बल्क लीटर मदिरा विधिवत जब्त कर आबकारी विभाग के कब्जे में ली गई तथा प्रकरणों में विवेचना की जा रही है. आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध स्थलों की सघन तलाशी, रात्रिकालीन गश्त, रोड चेकिंग एवं आबकारी केंद्रों पर सतत निगरानी की जा रही है. विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध मदिरा के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा.

 

Next Post

व्यवसायिक फसलों की खेती के लिये किसानों को करें प्रेरित: सीईओ

Sun Nov 1 , 2026
रीवा: मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सृष्टि देखमुख की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई.बैठक में कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग , सहकारिता विभाग एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों की समीक्षा की गई. बैठक में सीईओ ने कहा कि […]

You May Like