
ग्वालियर। डबरा बाईपास पिछोर पुल के पास तेज़ रफ़्तार बाइक चला रहे एक युवक की मौत हो गई। दीपक बाथम निवासी बाथम कॉलोनी की मौत हुई है।
टेकनपुर से दीपक अपने दोस्त बबलू के साथ डबरा आ रहा था।तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रण होकर पुल के डिवाइटर से टकरा गई।
सूचना पर से एनएच 44 एम्बुलेंस पर तैनात पीएमओ पंकज यादव एवं पायलट मनोज रावत ने तत्काल दोनों को डबरा के सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। ड्यूटी डॉक्टर ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। वहीं बबलू गंभीर घायल हुआ है जिसे ग्वालियर रेफर किया गया है।
