सीएम का रोड शो, ट्रैफिक प्लान बना रेड जोन में वाहनों को नहीं मिलेगा प्रवेश

जबलपुर। 2 नवम्बर को जबलपुर में होने वाले मुख्यमंत्री मोहन यादव के रोड शो को लेकर पुलिस, प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड में आ गया है। इसके साथ यातायात प्लान भी बना लिया गया है। सीएम की पदयात्रा कार्यक्रम के मद्देनजर रेड जोन भी रहेंगे जहां वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। गोल बाजार क्षेत्र में भी किसी प्रकार के वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा। वीआईपी में सभी प्रकार के वाहनों दो पहिया, तीन पहिया, ऑटो, ई-रिक्शा, चार पहिया का अवागमन दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है गोल बाजार के आस पास के क्षेत्र आवश्यकतानुसार वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है, अत: फ्लाई ओवर का अधिक से अधिक उपयोग कर यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।

यह मार्ग रेड जोन में हुए शामिल –

पदयात्रा कार्यक्रम के दौरान जिन मार्गों को रेड जोन में शामिल किया गया है उसमें गोल बाजार से श्याम टॉकीज तिराहा, सुपर मार्केट, गंजीपुरा, बड़ा फुहारा, भार्गव चौक, तुलाराम चौक, करमचंद चौक मालवीय चौक शामिल है। इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों दो पहिया, तीन पहिया, ऑटो, ई-रिक्शा, चार पहिया का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। गोल बाजार क्षेत्र में भी किसी प्रकार के वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा।

डायवर्जन मार्ग बने, पार्किंग व्यवस्था बनाई

दमोह नाका की ओर से आने वाले वाहन गोल बाजार एवं बाजार क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेंगे। ये वाहन बल्देवबाग से उखरी की ओर होकर जा सकेंगे। गोहलपुर तरफ से आने वाले वाहन फ्लई ओवर का इस्तमाल करते हुए मदन महल, सुहागन आभूषण होते हुए तीनपत्ती चौक से शहर की तरफ जा सकेगें। हाईकोर्ट चौक की ओर से आने वाले वाहन घंटाघर चौक तैयबअली चौक तीनपत्ती चौक तिराह होते हुए रानीताल की ओर जा सकेंगे। बल्देवबाग से पाण्डेय चौक तक एवं बल्देवबाग से रानीताल चौक तक मालवाहक छोटे वाहनों में लोडिंग वाहनों का आवागमन तथा लोडिंग अनलोडिंग का कार्य समय दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक नहीं किया जायेगा। तीनपत्ती तिराहा से यातायात थाना तिराहा से फ्लाई ओवर के उपर से जा सकेगें। मदनमहल की तरफ से आने वाला ट्रैफिक गेट न 4 से डायवर्ट होकर अन्य जगह जा सकेगें। तीनपत्ती से ज्योति टॉकीज होते हुए तैयबअली चौक की ओर से शहर की ओर जा सकेंगे। इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों में पार्किंग व्यवस्थाएं भी बनाई गई।

Next Post

मॉक पार्लियामेंट लोकतंत्र और संसद का अपमान- भाजपा 

Sat Oct 31 , 2026
नई दिल्ली, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित जन महाभियोग पर भाजपा ने तीखा पलटवार करते हुए इसे लोकतंत्र और संसद का घोर अपमान बताया है . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि विपक्षी दलों का यह कदम किसी भी प्रकार […]

You May Like