महापौर ने किया पश्चिम क्षेत्र में दौरा

इंदौर:शहर में पश्चिम क्षेत्र के वार्डो का शुक्रवार सुबह महापौर ने दौरा किया. इस दौरान उन्होंने रहवासियों से जल संरक्षण करने की अपील की. साथ ही अधिकारियों को बगीचों केजे व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए.
आज सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव शहर के पश्चिम क्षेत्रों वार्डो का दौरा किया. दौरे के दौरान वार्ड के रहवासियों से सफाई ओर अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली. इस दौरान महापौर भार्गव ने नागरिकों से पानी की बर्बादी रोकने और जल संरक्षण को जनअभियान बनाने की अपील की. महापौर ने क्षेत्र के विभिन्न उद्यानों में ग्रीन वेस्ट (हरित कचरा) बिखरा मिलने पर अधिकारियों लताड़ लगाई. साथ ही सफाई कर उद्यानों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए. दौरे के दौरान निगम झोनल अधिकारी, कर्मचारी और रहवासी उपस्थित थे.

Next Post

पार्किंग संकटः वाहन बढ़े, जगह घटी; अब सड़कों पर शुल्क की तैयारी

Sat Oct 31 , 2026
इंदौर: शहर में पार्किंग स्थल और स्मार्ट सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन बाजारों में वाहन खड़े करने की समस्या बरकरार है. नगर निगम अब 24 स्थानों पर सशुल्क ऑन-स्ट्रीट पार्किंग की योजना बना रहा है. सवाल यह है कि जब मौजूदा पार्किंग व्यवस्था ही लोगों को राहत नहीं दे पा रही, […]

You May Like