धोखाधड़ी मामले में माँ, पिता और बेटा गिरफ्तार

रीवा: सिटी कोतवाली थाना अन्तर्गत धोखाधड़ी के मामले में माता-पिता और बेटे को गिरफ्तार किया गया है. बंशीधर वाधवानी और गंगा बुखानी दोनो निवासी रानी तालाब द्वारा शिकायत की गई थी कि जमीन विक्रेता राजकुमारी बाधवानी अपने पति सुरेश बाधवानी एवं बेटे अमन बाधवानी के साथ मिलकर मकान सहित जमीन को दो अलग-अलग लोगो को बिक्री कर रजिस्ट्री कराई गई और दोनो से 60 लाख रूपये की धोखाधड़ी की गई.

शिकायत के बाद पूरे मामले की जांच शुरू की गई और राजस्व हुजूर एवं पंजीयक कार्यालय से दस्तावेज प्राप्त किये गये. जिसमें पाया गया कि आरोपीगणो द्वारा षडयंत्र पूर्वक मकान सहित जमीन की बिक्री लगभग 60 लाख रूपये का लाभ प्राप्त कर दो लोगो को रजिस्ट्री कराई गई. जांच के उपरांत तीनो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है. सिटी कोतवाली थाना प्रभारी श्रृंगेश सिंह राजपूत ने बताया कि धोखाधड़ी कर जमीन और मकान दो अलग-अलग व्यक्तियों के नाम रजिस्ट्री कराई गई. शिकायत की जांच उपरांत आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Next Post

किसान और गौवंश की उन्नति से ही प्रदेश व देश समृद्धशाली होगा

Thu Oct 23 , 2025
रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि किसानों और गौवंश की उन्नति से ही प्रदेश व देश समृद्धशाली होगा. गोवर्धन पूजा व गौपूजन हमारी सनातन संस्कृति है जो प्रकृति से जुड़े रहने की सीख देती है.उप मुख्यमंत्री ने लक्ष्मणबाग गौशाला व बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में आयोजित गोवर्धन […]

You May Like