छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

छिंदवाड़ा। अंबाड़ा चौकी क्षेत्र में 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट और पैसों का लालच देकर बहला-फुसलाया और एकांत में ले जाकर गलत नियत से छेड़छाड़ की। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जिला जेल छिंदवाड़ा में निरुद्ध किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को गुढ़ी निवासी फरियादी ने अंबाड़ा चौकी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गांव के गढ़ा दफाई, गुढ़ी निवासी विजय भारती पिता सरवन लाल भारती ने फरियादी की 11 वर्षीय बच्ची को चॉकलेट और पैसों का लालच देकर बहलाया-फुसलाया तथा एकांत में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। बताया गया कि घटना को राहगीरों ने भी देखा। बच्ची ने घर पहुंचकर अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।शिकायत पर अंबाड़ा चौकी पुलिस ने संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने आरोपी की तलाश करते हुए उसे कांटा घर के पास से गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आदेश मिलने पर उसे जिला जेल छिंदवाड़ा भेज दिया गया।

Next Post

आरोपी को न्यायालय ने सुनाया आजीवन कारावास की सजा

Wed Oct 28 , 2026
छिंदवाड़ा। ग्राम पेटदेवरी के रोशनी कहार मौत मामले में अमरवाड़ा के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश महेंद्र उईके ने 27 अक्टूबर को फैसला सुनाते हुए आरोपी भानु यादव को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी पर एक हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा […]

You May Like