एटीएम कार्ड बदल कर बदमाशों ने खाते से उड़ाये रूपये

रीवा:एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रकम निकालने का मामला सामने आया है. बताया गया है कि एटीएम बूथ के अंदर मौजूद तीन युवकों ने मदद करने के बहाने एक अधेड़ स्वास्थ्यकर्मी का कार्ड बदल लिया और उसके खाते से अलग-अलग किस्तों में कुल 48,400 रुपये निकालकर फरार हो गए. मोबाइल पर निकासी के संदेश मिलने के बाद पीडि़त को धोखाधड़ी का पता चला. शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
पीडि़त स्वास्थ्यकर्मी रामबका साकेत के मुताबिक, वह यूनियन बैंक के एटीएम बूथ में 15 हजार रुपये निकालने पहुंचा था, लेकिन कार्ड मशीन में सही तरीके से नहीं लग पा रहा था. इसी दौरान बूथ में मौजूद तीन युवकों ने मदद की पेशकश करते हुए कहा कि अंकल, कार्ड दीजिए, इसे साफ कर देते हैं. जिसके बाद पीडि़त ने भरोसा करके कार्ड उनके हाथ में दे दिया और इसी दौरान आरोपियों ने पलक झपकते ही कार्ड बदल लिया. इसके बाद खाते से अलग-अलग लेनदेन के जरिए कुल 48,400 रुपये निकाल लिए गए. शिकायत के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जांच शुरू कर दी है.

Next Post

19 साल तक सिर्फ बल्लेबाज थे हार्दिक पांड्या, जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड माहिका ने शेयर किया भावुक पोस्ट

Mon Oct 12 , 2026
नयी दिल्ली, हार्दिक पांड्या अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया है। भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आज यानी 11 अक्टूबर को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके […]

You May Like