लापरवाही से खुला था झूले का गेट, चालक पर प्रकरण दर्ज

जबलपुर। गोलबाजार मेले में झूला संचालक की लापरवाही के कारण झूले का गेट खुलने से युवक और युवती झूले से नीचे गिरकर घायल हो गए थे। मामले में जांच पड़ताल के बाद अब लार्डगंज पुलिस ने झूला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक 18 अक्टूबर 2026 को हनुमानताल थाना क्षेत्र के रविदास नगर की रहने वाली पल्लवी चौधरी (19) अपनी बहन अनुष्का चौधरी और दोस्त प्रिंस ठाकुर के साथ गोलबाजार मेला घूमने गई थी। मेला परिसर में पल्लवी झूले में बैठी थी। उसी झूले में आधारताल निवासी नीलेश यादव (21) भी सवार था। झूला तीव्र गति से चल रहा था। उसने झूला शुरू होने के समय ही चालक से सुरक्षा गेट को अच्छे से चेक और लॉक करने को कहा था। लेकिन चालक ने पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया। झूला शुरू होने के कुछ ही देर बाद अचानक उसका गेट खुल गया और पल्लवी व नीलेश दोनों सीधे नीचे गिर गए थे। दोनों को चोटें आई थी। पुलिस ने घायलों और प्रत्यक्षदर्शी प्रिंस ठाकुर के बयान दर्ज किए। सभी ने झूला चालक की घोर लापरवाही और उपेक्षापूर्ण रवैये की पुष्टि की। जांच में यह स्पष्ट पाया गया कि यदि झूला चालक ने सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा होता, तो यह दर्दनाक हादसा टल सकता था। पुलिस ने झूला चालक रविन्द्र नाथ गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

युवक पर चाकू और लाठियों से हमला, हालत गंभीर

Wed Oct 28 , 2026
जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत गाजीनगर में शराब के लिए 1,000 न देने पर चार बदमाशों ने एक युवक पर चाकू और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही […]

You May Like