अजय सिंह राहुल के बैढ़न आगमन पर जगह-जगह स्वागत

सिंगरौली । म.प्र. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल के सिंगरौली आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तैयारियां की गई थीं।

देवसर-बरगवां से बैढ़न तक जगह-जगह स्थानों पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर अभिनंदन किया। पूरे दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन के प्रति उत्साह नजर आया। आज बुधवार को बरगवां से लेकर माजन मोड़ एवं कार्यक्रम स्थल व्यवसायिक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू,पिछड़ा वर्ग कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम शिरोमणि शहवाल और अमित द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अजय सिंह राहुल का कल्याण मंडप पहुंचने पर स्वागत किया। यहां कांग्रेस सेवादल का संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने शिविर में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया।

नेता के स्वागत में दो जेसीबी मशीन का इस्तेमाल,लगा जाम

चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल के बैढ़न अंचल में प्रस्तावित दौरे के बाद परसौना में कांग्रेसियों ने स्वागत कार्यक्रम रखा था, जिसमें दोनों साइड जेसीबी मशीन लगाई गई थी, प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि जेसीबी मशीन के चलते परसौना मार्ग में जाम लग गया था, जिसको लेकर मुसाफिर कांग्रेसियों को कोसने लगे, इसी बीच एक कांग्रेसी नेता अपनी नाकामियों को छुपाने और राहगिरो को दिग्भ्रमित करने के नियत से पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू करने लगे, ताकि मुसाफिरों का ध्यान कांग्रेस के बजाय पुलिस पर मन भटक जाए। इस बीच राहगीर, वाहन चालक काफी देर तक करीब 45 मिनट तक जाम में फसे रहे।

Next Post

युवा खिलाड़ियों को मौका देने के प्रयोग में हम सफल रहे : अमोल मजूमदार

Wed Oct 28 , 2026
वडोदरा, 28 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय महिला टीम के कोच अमोल मजूमदार ने मजूमदार ने कहा,जिम्बाब्वे पर जीत के बाद कहा कि युवा खिलाड़ियों को मौक़ा देना और मैदान पर हावी होना ज़हन में चल रहा था और हम इसमें सफल हुए। मजूमदार ने मैच के बाद कहा, ”बायलेटरल सीरीज़ में […]

You May Like