नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चीन की कीमतों में तेजी जारी रही। चीन के साथ चावल, गेहूं समेत सभी जिंसों के भाव बढ़ गये।
मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 13 रुपये बढ़कर 5,468 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गुड़ भी 32 रुपये महंगा हुआ और 5,991 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत नौ पैसे बढ़कर 58.87 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 23 रुपये बढ़कर 4,344 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 16 रुपये की बढ़त में 2,928 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटे का भाव भी 11 रुपये बढ़ गया।
दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 78 रुपये और उड़द दाल की 56 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चना दाल 15 रुपये और मूंग दाल छह रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। वहीं, मसूर दाल में 10 रुपये की गिरावट देखी गयी।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज पाम ऑयल का जनवरी वायदा 14 रिंगिट टूटकर 4,687 रिंगिट प्रति टन रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.40 प्रतिशत गिरकर 66.44 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
स्थानीय बाजारों में सरसों तेल की औसत कीमत 107 रुपये और मूंगफली तेल की 103 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सूरजमुखी तेल 78 रुपये और वनस्पति 69 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। पाम ऑयल 33 रुपये और सोया तेल 31 रुपये प्रति क्विंटल ऊपर रहा।

