रेनो ने क्विड का नया संस्करण पेश किया

नयी दिल्ली, 03 जुलाई (वार्ता) फ्रांसीसी वाहन निर्माता रेनो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रेनो इंडिया ने शुक्रवार को नयी रेनो क्विड बाजार में उतारने की घोषणा की। कंपनी ने बताया कि इस नये संस्करण में डिजाइन, वेरिएंट लाइन-अप और कीमतों में बदलाव किये गये हैं। इसका उद्देश्य पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए कार का स्वामित्व पहले से अधिक सरल और स्पष्ट बनाना है।

इस अपडेट में क्विड पर रेनो की नयी ब्रांड पहचान पेश की गयी है। साथ ही, मॉडल रेंज को सरल बनाते हुए इसे अब केवल दो संस्करणों में उपलब्ध कराया गया है। अब यह कार इवोल्यूशन और क्लाइंबर संस्करणों में उपलब्ध होगी। इससे ग्राहकों के लिए सही विकल्प चुनना पहले से अधिक आसान हो जायेगा। नयी क्विड इवोल्यूशन (मैन्युअल) की एक्स शोरूम कीमत 4,52,900 रुपये है। कंपनी के अनुसार, पूरी तरह से फीचर-लोडेड क्लाइंबर संस्करण की प्रभावी कीमत 4.99 लाख रुपये होगी। इवोल्यूशन (एएमटी) की एक्स-शोरूम कीमत 4,89,900 रुपये है।

रेनो क्विड क्लाइम्बर (मैन्युअल) की एक्स-शोरूम कीमत 5,14,900 रुपये और एएमटी वर्जन की 5,60,900 रुपये रखी गयी है। रेनो इंडिया के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं बिक्री) फ्रांसिस्को हिडाल्गो ने कहा, “भारत में लाखों लोगों के लिए अपनी पहली कार खरीदना आज भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। तेजी से बढ़ते आकांक्षी मध्यम वर्ग और दुपहिया वाहन से कार की ओर कदम बढ़ाने वाले ग्राहकों की बड़ी संख्या के कारण पहली कार का सपना आज भी उतना ही मजबूत और प्रासंगिक है।” एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट की कार रेनो क्विड साल 2015 में पहली बार भारतीय बाजार में आयी थी। एसयूवी से प्रेरित डिजाइन और आधुनिक फीचर्स के दम पर इसने इस सेगमेंट को नयी पहचान दी।

.....

Next Post

सीरिया में विस्फोट, मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हुई

Fri Jul 3 , 2026
दमिश्क, 03 जुलाई (वार्ता) सीरिया के मध्य दमिश्क में स्थित एक कैफे में हुए विस्फोट से मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी है, जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं। आंतरिक सुरक्षा अधिकारियों ने गुरुवार रात एक बयान में बताया कि स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3:00 बजे (भारतीय समयानुसार […]

You May Like