हाईवे निर्माण के लिए पेड़ काटे, गुमटियां क्षतिग्रस्त हुई

शाजापुर: शहरी हाईवे को फोरलेन में बदलने के लिए इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है. इसके चलते हाईवे किनारे दुकान लगाने वाले संचालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार सुबह जनपद पंचायत के पास निर्माण कंपनी की टीम ने बिना पूर्व सूचना के पेड़ों की कटाई शुरू कर दी. इस दौरान पेड़ हाईवे किनारे लगी गुमटियों पर गिर गए, जिससे कई गुमटियां क्षतिग्रस्त हो गई.
गुमटी संचालकों का आरोप है कि निर्माण कंपनी ने पेड़ों की कटाई से पहले उन्हें कोई सूचना नहीं दी. यदि पहले जानकारी दी जाती, तो वे अपनी गुमटियां हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर लेते. दुकानदारों के मुताबिक टीम अचानक पहुंची और पेड़ों की कटाई शुरू कर दी. इसके चलते पेड़ उनकी गुमटियों पर गिर गए और नुकसान हुआ. हाईवे किनारे दुकान संचालित करने वाले व्यापारियों ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान उडऩे वाली धूल से दुकानदार पहले ही परेशान हैं. मंगलवार को पेड़ों की कटाई के दौरान बिजली बंद होने से उनका काम पूरी तरह ठप हो गया. दुकानदारों का कहना है कि निर्माण कार्य के कारण उन्हें परेशानी झेलना पड़ रही है.

Next Post

प्रदेश सरकार एवं प्रशासन शराब माफियाओं की जकड़ में हैं: पटवारी

Tue Oct 27 , 2026
देवास: ग्राम चंदाना-बिंजाना क्षेत्र में कथित रूप से शराब के सेवन के बाद हुई मौतों का मामला सामने आने के बाद राजनीति तेज हो गई है। प्रशासन ने सभी मौतों को शराब से नहीं बल्कि अन्य कारणों से होना बताया है, लेकिन मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। […]

You May Like