मप्र में पीजी की 2,141 सीटों के लिए 4,776 डॉक्टरों में मुकाबला

भोपाल। एमबीबीएस के बाद विशेषज्ञ डॉक्टर बनने के लिए मध्य मप्र में प्रवेश की दौड़ तेज हो गई है। नीट पीजी 2026 की पहले चरण की काउंसलिंग में 4,776 उम्मीदवार पात्र हैं. जबकि सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमडी और एमएस की 2,141 सीटें उपलब्ध बताई गई हैं। यानी औसतन हर सीट के लिए 2 से ज्यादा उम्मीदवारों की दावेदारी है। वहीं सबसे अधिक आवेदन जनरल मेडिसिन, रेडियो डायग्नोसिस और पीडियाट्रिक विभाग में किये गये हैं. हालांकि पहले चरण में चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 27 अक्टूबर तक चलने वाली है। इसके बाद 29 अक्टूबर को सीट आवंटन का परिणाम घोषित किया जाएगा। वहीं 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
-पहले चरण में कितनी सीटें उपलब्ध
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमडी और एमएस की 728 सीटें अलग-अलग श्रेणियों में उपलब्ध बताई गई हैं। इनमें सामान्य खुली श्रेणी की 485, दिव्यांग श्रेणी की 25, सेवारत चिकित्सकों के खुले कोटे की 207 और सेवारत दिव्यांग श्रेणी की 11 सीटें शामिल हैं। निजी कॉलेजों में एमडी और एमएस की 1413 सीटें हैं। इसके अतिरिक्त पीजी डिप्लोमा की 26 और पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी की 2 सीटें भी सूची में हैं।

निजी मेडिकल कॉलेजों में नीट पीजी 2026-27 के पहले चरण की सीटों का कॉलेजवार विवरण
निजी मेडिकल कॉलेज सामान्य सीटें एनआरआई सीटें कुल सीटें
पीपुल्स मेडिकल कॉलेज, भोपाल 146 22 168
चिरायु मेडिकल कॉलेज, भोपाल 161 24 185
एलएन मेडिकल कॉलेज, भोपाल 174 26 200
आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज, उज्जैन 106 36 142
अरबिंदो मेडिकल कॉलेज, इंदौर 224 34 258
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज, इंदौर 216 32 248
अमलतास मेडिकल कॉलेज, देवास 134 20 154
आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज, भोपाल 106 16 122
एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज, इंदौर 12 2 14
महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, भोपाल 26 4 30
सुखसागर मेडिकल कॉलेज, जबलपुर 41 6 47
रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज, भोपाल 67 10 77
कुल 1413 232 1645

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नीट पीजी 2026-27 के पहले चरण की सीटों का कॉलेजवार विवरण
सरकारी मेडिकल कॉलेज एमडी/एमएस सीटें
जीएमसी भोपाल 133
एमजीएम इंदौर 142
जीएमआरसी ग्वालियर 89
एनएससीबी जबलपुर 99
एसएसएमसी रीवा 66
बीएमसी सागर 40
जीएमसी रतलाम 36
जीएमसी विदिशा 33
जीएमसी दतिया 23
जीएमसी खंडवा 14
जीएमसी शहडोल 3
जीएमसी छिंदवाड़ा 23
जीएमसी सतना 9
जीएमसी शिवपुरी 16
ग्वालियर मानसिक आरोग्यशाला 2
कुल-15 कॉलेज 728

विषयवार पीजी सीटों का विवरण सीटें
जनरल मेडिसिन 286 सीटें
जनरल सर्जरी 279 सीटें
एनेस्थीसिया 260 सीटें
बाल रोग 203 सीटें
हड्डी रोग 171 सीटें
रेडियो डायग्नोसिस 134 सीटें
कम्युनिटी मेडिसिन 134 सीटें
नेत्र रोग 112 सीटें
ईएनटी 108 सीटें
रेस्पिरेटरी मेडिसिन 51 सीटें
इमरजेंसी मेडिसिन 44 सीटें

Next Post

मोतिहारी सदर अस्पताल में संस्थागत प्रसव में 8.92 प्रतिशत की वृद्धि

Tue Oct 27 , 2026
मोतिहारी, 27 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सदर अस्पताल, मोतिहारी में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत संस्थागत प्रसव की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। अस्पताल के वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के तुलनात्मक आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान 5,216 […]

You May Like