एनएमडीसी पन्ना में मिला बेशकीमती उच्च क्वालिटी का हीरा

पन्ना, पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती ने फिर एक हीरा उच्च क्वालिटी का उगला है, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ बताई जा रही है। जो कि मझगवां स्थित एनएमडीसी लिमिटेड की प्रसिद्ध हीरा खदान से एक उच्च गुणवत्ता वाला 13.16 कैरेट का जेम श्रेणी का प्राकृतिक हीरा मिला है। हालांकि इसका वास्तविक मूल्य आगामी खुली नीलामी में इसकी मांग और गुणवत्ता के आधार पर ही तय किया जाएगा। 2024 में इस खदान में दोबारा काम शुरू होने के बाद से हाथ लगी यह अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक सफलता है। इससे पहले जब मार्च 2024 में परियोजना को फिर से क्रियान्वित किया गया था, तब 10.04 कैरेट का एक बड़ा हीरा मिला था, लेकिन इस नए 13.16 कैरेट के रत्न ने पिछले उस रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया है। पन्ना की यह मझगवां खदान भारत ही नही एशिया की एकमात्र संगठित और पूरी तरह से यंत्रीकृत खदान होने के साथ-साथ सबसे बड़ी हीरा खदानों में शुमार है, जिसका इतिहास ऐसे कई बड़े और नायाब हीरों को उगलने का गवाह रहा है। इस शानदार कामयाबी के बाद पन्ना के माइनिंग प्रोजेक्ट से लेकर हैदराबाद स्थित एनएमडीसी के मुख्यालय तक जश्न और उत्साह का माहौल है।

Next Post

पीटीआर में 4 वर्षीय नर बाघ की मौत, विभाग ने प्राकृतिक मौत बताया

Sun Jul 19 , 2026
पन्ना,  पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक वयस्क नर बाघ की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलते ही पन्ना टाइगर रिजर्व का अमला मौके पर पहुंचा। उक्त नर बाघ का शव पन्ना टाइगर रिजर्व के किशनगढ़ कोर के बृजपुरा क्षेत्र में पाया गया है। जिस जगह […]

You May Like