कचरा फेंकने को लेकर विवाद, मारपीट और जान से मारने की धमकी

सांवेर. श्रीकृष्णा इनक्लेव कॉलोनी, धरमपुरी में कचरा फेंकने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया.

सांवेर पुलिस ने बताया कि 38 वर्षीय पीड़ित रणजीत पटेल निवासी 568 श्रीकृष्णा इनक्लेव कॉलोनी के अनुसार, आरोपी सावन मेवाती और तुषार मेवाती (निवासी 569 श्रीकृष्णा इनक्लेव कॉलोनी) ने उनके घर के सामने कचरा फेंका. जब रणजीत ने इस पर आपत्ति जताई, तो आरोपियों ने अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया और फिर उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर धारा 115(2), 296, 351(3), 3(5) बी.एन.एस. 2023 के तहत जांच शुरू कर दी है.

Next Post

यादव दिल्ली में देश-विदेश के निवेशकों को मप्र में निवेश के लिये करेंगे आमंत्रित

Tue Feb 11 , 2025
भोपाल, 11 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 12 फरवरी को नई दिल्ली के ताजमहल होटल में इंवेस्ट एमपी जीआईएस-2025 के कर्टेन रेज़र कार्यक्रम में देश-विदेश के निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिये आमंत्रित करेंगे। डॉ यादव निवेशकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग और इंटरैक्टिव राउंडटेबल कर आगामी […]

You May Like

मनोरंजन