ग्वालियर: एलएनआईपीई मल्टीपर्पज हॉल में रविवार को 10वीं वॉरियर ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2026 संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 15 राज्यों के करीब 600 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कराटे डो डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (केडीओ) ने कराटे डो डेवलपमेंट सोसाइटी के तत्वावधान में प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक क्षमता और खेल भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष जयदेव शर्मा, डॉ. श्रीनिवास शर्मा, बीना शर्मा, पारितोष शर्मा, नीतू शर्मा, मंजू गौर, जयदीप और डॉ. अनिरुद्ध सिसोदिया सहित अन्य पदाधिकारी व गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Next Post
कोदई खाने से परिवार के 5 सदस्यों की तबियत बिगड़ी
Mon Oct 26 , 2026
सीधी: जिले के शिवपुरवा गांव में कोदई खाने के बाद एक ही परिवार के पांच सदस्यों की तबियत बिगड़ गई। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया। परिजनों के मुताबिक, दो मासूम बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। 108 […]
