बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, कई मार्गों पर जाम

इंदौर: करवा चौथ और दीपावली के त्योहार नजदीक आने के साथ ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है. रविवार को अवकाश होने के कारण खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजारों में पहुंचे. राजबाड़ा, एमजी रोड, खजूरी बाजार, सराफा, पीपली बाजार, सांठा बाजार और शीतला माता बाजार सहित प्रमुख बाजारों में दिनभर खरीदारों की भीड़ लगी रही.

त्योहारी खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों ने कपड़े, आभूषण, सजावटी सामान और पूजन सामग्री की खरीदारी की. बाजारों में बढ़ती चहल-पहल से व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है. वहीं, बाजारों में भीड़ बढ़ने से राजबाड़ा और आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया. कई स्थानों पर वाहनों की कतारें लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. त्योहार नजदीक आने के साथ बाजारों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है.

Next Post

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपी प्रांजल की कुंडली खुली

Mon Oct 26 , 2026
इंदौर: सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीरें और गैंगस्टर जैसी छवि दिखाने की कोशिश टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में आरोपी प्रांजल ठाकरान को भारी पड़ गई. गिरफ्तारी से करीब 15 घंटे पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की थी. इसमें वह बंदूक और पिस्टल के साथ […]

You May Like