
सिंगरौली । बैढ़न से सरई जाते समय बनौली के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसा खुटार चौकी कोतवाली बैढ़न क्षेत्र में हुआ। पिकअप वाहन में आलू लोड था और वह वैढ़न से माड़ा की ओर जा रहा था।
टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों लोग कुछ दूरी तक सड़क पर घसीटते हुए जा गिरे। आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उठाया और खुटार चौकी तथा डायल-112 को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। हादसे में आशुतोष तिवारी और महेश पांडेय को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों के हाथ में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। पीड़ि़त महेश पांडेय ने बताया कि पिकअप वाहन काफी तेज रफ्तार में जा रहा था। उन्होंने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। महेश पांडेय का मोबाइल टूट गया, जबकि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
