शासकीय अवकाश में भी निजी स्कूलों के शिक्षकों से काम

ग्वालियर। निजी शिक्षक स्कूल प्रबंधन की मनमानी का विरोध नहीं कर पा रहे हैं। कल सोमवार को महर्षि वाल्मीकी जयंती है। इस दिन स्कूलों के प्रबंधकों ने बच्चों का अवकाश घोषित किया है मगर कई निजी स्कूलों के शिक्षकों को सुबह-सुबह अपनी हाजिरी देने पहुंचना है। स्कूलों के प्रबंधन की मनमानी को लेकर शिक्षकों में आक्रोश गहराने लगा है। शहर में जिन स्कूलों को बड़ा कहा जाता है, उन स्कूलों में भी शिक्षकों में नाराजगी है। ये नाराज शिक्षक जिला प्रशासन को अपनी नाराजगी की जानकारी देने की योजना बना रहे हैं। शिकायत लेकर निजी स्कूलों के शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से मुलाकात करेगा ताकि इन प्राइवेट स्कूलों की तानाशाही को रोका जा सके।

Next Post

प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध स्थल पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

Sun Oct 25 , 2026
रीवा, सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के रोझौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट का विरोध अब तूल पकड़ता जा रहा है. प्लांट के विरोध में ग्रामीणों के साथ अब कांग्रेस पार्टी भी खुलकर मैदान में उतर आई है. इसी क्रम में मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार डेरा डालो-घेरा डालो […]

You May Like