शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र में दो बाईकों की जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए हैं। हैरानी की बात यह है कि हादसे के बाद घायल और उनके परिजनों ने 108 एंबुलेंस और पुलिस से मदद मांगी लेकिन उन्हें समय पर सहायता नहीं मिल सकी।घायल लोग 3 घंटे तक सड़क पर मदद का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें कोई सहायता नहीं मिली।
बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।यह हादसा गोरा टीला रोड पर रामपुरा मजरा के पास हुआ। जब टकनेरा निवासी राधा अपने 6 साल की बेटी खुशबू, प्रभुलाल सिंह और राम सिंह के साथ बाइक से रामपुरा से पड़ोरा जा रही थी। उस समय उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।चार लोग घायल हो गए।
निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद काफी देर तक कोई सहायता नहीं मिली, पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जो लोग घायल हुए थे उन्हें निजी वाहनों से कोलारस स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
