
भोपाल के अटल पथ (टी.टी. नगर) पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान के तहत भव्य ‘विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन’ का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन में हजारों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी और प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने राष्ट्र विरोधी और अराजक ताकतों पर कड़ा प्रहार किया। वक्ताओं ने जोर दिया कि देश में सत्ता परिवर्तन बैलेट से होता है, भीड़तंत्र या अराजकता से नहीं। साथ ही, युवाओं से अपील की गई कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
