यूक्रेन ने लड़ाकू मिशन पर एफ-16 जेट से संपर्क खो दिया

कीव 16 मई (वार्ता) यूक्रेनी वायु सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने लड़ाकू मिशन के दौरान एक एफ-16 लड़ाकू जेट से संपर्क खो दिया।
वायु सेना ने एक बयान में कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पायलट द्वारा तीन हवाई लक्ष्यों को नष्ट करने और विमान की तोप से चौथे को नष्ट करने के बाद विमान में एक आपात स्थिति उत्पन्न हुई,
पायलट ने विमान को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर ले जाने में कामयाबी हासिल की और फिर विमान से बाहर निकल गया और बाद में उसे ढूंढकर निकाला गया।
यूक्रेन ने बताया कि पिछले महीने एक 26 वर्षीय पायलट एफ-16 से जुड़े लड़ाकू मिशन पर मारा गया था।
यूक्रेन को अगस्त 2024 में एफ-16 लड़ाकू विमानों का पहला बैच प्राप्त हुआ।

Next Post

समाज के लिए उपयोगी और सक्षम व्यक्ति बनाना ही शिक्षा:पटेल

Fri May 16 , 2025
भोपाल, 16 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान की डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है। समाज के लिए उपयोगी और सक्षम व्यक्ति बनाना भी है। श्री पटेल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। […]

You May Like