
जबलपुर। शहर एवं ग्रामीण अंचल में हुए अलग-अलग सडक़ हादसों में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए । यह सडक़ हादसे माढ़ोताल, कटंगी, बरगी थाना क्षेत्र में हुए है।
माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि हेम सिंह 41 वर्ष निवासी ग्राम सुरेहली थाना घुघरी जिला मंडला का शाम लगभग 6-10 बजे पाटन वायपास में सडक़ दुर्घटना में घायल हो गया जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार शुभम कुमार काछी 27 वर्ष निवासी ग्राम टगर महगवां का खजरी खिरिया से कटंगी वायपास के बीच सडक़ दुर्घटना में घायल होने से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसी प्रकार बरगी थाने में महेश महाजन निवासी ग्राम आलंदी देवाची जिला पुणे महाराष्ट्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह म्यूजिक टीचर है वह एवं उसकी पत्नी सोनाली महाजन, बेटी कृष्णा महाजन, अतुल महाजन, हनुमंत पाटिल, राधा पाटिल, कृष्णा कडम्बे सभी उसकी इनोवा कार क्रमांक एमएच 14 एम सी 7389 से पुणे से ग्वारीघाट जबलपुर जा रहे थे नर्मदा ब्रिज के पास ट्रक क्रमंाक एमपी 20 एचबी 9207 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी इनोवा कार में टक्कर मार दिया जिससे उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गयी गाड़ी में बैठे हनुमत पाटिल व अतुल महाजन को चेहरे में चोट आ गई । इसी प्रकार कटंगी थाने में गुड्डा लाल भूमिया निवासी खजरी दोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि हरदुआ में इलेक्ट्रिक आटो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे उसे एवं उसके साथी चन्नू बर्मन को चोटें आ गई।
