
नयी दिल्ली 27 जनवरी (वार्ता) खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मंगलवार को दिल्ली टीम के साथ अभ्यास करेंगे।
कोहली ने 30 जनवरी से दो फरवरी तक अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ होने वाले आखिरी ग्रुप मैच के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है। वह वर्ष 2012 के बाद से पहली रणजी ट्रॉफी मैच में खेलेंगे।
उल्लेखनीय है कि गर्दन की चोट के कारण कोहली पिछले मैच में नहीं खेल पाये थे। पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर कोहली मुंबई स्थित प्रशिक्षण केंद्र में पूर्व भारतीय खिलाड़ी और आरसीबी बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ के साथ देखे गये हैं।
कोहली 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले तीन मैचों की द्विपक्षीय सीरीज के लिए एकदिवसीय टीम का हिस्सा हैं।
