अमेरिकी आयात शुल्क की सदर बाजार के व्यापारियों ने की निंदा

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (वार्ता) सदर बाजार के व्यापारियों के संगठन ने अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की बुधवार को निंदा करते हुये कहा कि इससे दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध की स्थिति पैदा होगी।

सदर बाजार व्यापारी मंडल के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा और अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि यह आयात शुल्क भारत की अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक होगा और दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को भी प्रभावित करेगा।

उन्होंने आज एक बयान जारी कर कहा कि अमेरिका का यह कदम अनुचित और अविवेकपूर्ण है, जो भारत की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचायेगा। उन्होंने कहा कि यह आयात शुल्क दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध की स्थिति पैदा कर सकता है, जिसका नुकसान दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को होगा।

अमेरिका ने अगस्त की शुरुआत में भारतीय उत्पादों पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया था और आज से 25 प्रतिशत और आयात शुल्क लगा दिया है। इससे अब वहां भारतीय उत्पादों पर कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गया है।

फेडरेशन ने कहा कि अमेरिका के इस कदम का भारत की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और इसकी आर्थिक वृद्धि धीमी हो सकती है। उसने अमेरिकी सरकार से अपने इस कदम पर पुनर्विचार का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग और समझौते के माध्यम से ही समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है।

व्यापारी संगठन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा राहत देने की अपील की है।

 

 

 

 

Next Post

मैंने शराबी वाली बात नहीं कही, माताएं और बहनें पूज्यनीय : पटवारी

Wed Aug 27 , 2025
*महिलाओं को लेकर दिए बयान को खारिज किया, भिंड एवं दतिया में की वोट चोर गद्दी छोड़ रैलियां* भिंड/दतिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हाल ही में वायरल हुए महिलाओं के शराब पीने संबंधी अपने कथित बयान को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा- “मैंने ऐसी कोई बात […]

You May Like

Play sound