दो घरों में लाखों की चोरी

जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत परतला में चोरों ने दो सूने मकानों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात के साथ-साथ गृहस्थी पार कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, परतला निवासी सुनील डुमार (30) एचपी गैस प्लांट में कार्यरत हैं। वे पत्नी प्रभा को लेकर ससुराल रामपुर बेन मोहल्ला गया था। सुबह सुनील वापस लौटा तो घर का नजारा देखकर होश उड़ गए।

चोरों ने सुनील और उनके बड़े भाई संजय कुमार के कमरों का ताला तोड़कर सारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया था। भाई संजय को बुलाकर जब सामान की जांच की गई, तो पता चला कि चोर घर से एक एलईडी टीवी, होम थिएटर, सोने, चांदी के जेवर और 7 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए हैं। इसके अलावा भाई संजय के कमरे से जेवर, कांसे की 5 थाली और पीतल की 1 कसेड़ी भी गायब थी। चोरी की दूसरी वारदात भी इसी गांव में सुनील के परिवार के दूसरे घर में हुई। परतला निवासी माया डुमार (55) करीब एक सप्ताह पहले अपने घर में ताला लगाकर अपनी बहू नीता के पास रहने चली गई थीं। जब माया डुमार ने परतला आकर देखा, तो जेवरात, कांसे की 7 कीमती थालियां गायब थी।

Next Post

SIR के खिलाफ विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च शुरू, बस में सवार हुए राहुल गांधी

Mon Oct 12 , 2026
नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में INDIA ब्लॉक के नेताओं का मार्च शुरू हो गया है। इस दौरान राहुल गांधी बस में सवार नजर आए। विपक्ष इस मार्च के जरिए चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता, कथित वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के […]

You May Like

Play sound