बढ़त में खुलने के बाद सेंसेक्स 575 अंक लुढ़का

मुंबई, 12 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती तेजी के साथ खुलने के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स लगभग 575 अंक टूट गया। सेंसेक्स सुबह 299 अंक ऊपर 72,771 अंक पर खुला। हालांकि कुछ ही देर में यह लाल निशान में उतर गया। एक समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले करीब 575 अंक नीचे 71,898 अंक तक उतर गया था। खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स 554.64 अंक (0.77 प्रतिशत) टूटकर 71,917.69 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक करीब 73 अंक चढ़कर 22,651 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 138 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की गिरावट में 22,382.45 अंक पर था।

वृहत बाजार में निफ्टी मिडकैप-50 और निफ्टी 100 सूचकांक समेत अधिकतर सूचकांक इस समय हरे निशान में हैं।
सेक्टर आधारित सूचकांकों में एफएमसीजी, बैंकिंग, वित्त और आईटी समूह गिरावट में रहे। मीडिया, ऑटो, धातु और रियल्टी समूहों के सूचकांक हरे निशान में हैं। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर फिलहाल सवा तीन प्रतिशत की बढ़त में है। आईटीसी और भारती एयरटेल में दो से तान प्रतिशत की गिरावट है। भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एनटीपीसी, एलएंडटी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी फिलहाल एक से दो प्रतिशत के बीच नुकसान में हैं।
महिंद्रा एंड महिंद्रा, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक और इटरनल के शेयर सवा फीसदी तक ऊपर चल रहे हैं।

.....

Next Post

सीधी में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon Oct 12 , 2026
सीधी। जिले में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर चारों ओर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। जय माता दी के जयकारों के बीच शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। मां चंद्रिका घोघरा देवी, अष्टभुजी गोतरा, झदवा देवी चुरहट और फूलमती देवी मंदिर […]

You May Like