
जबलपुर। क्राइम ब्रांच, लार्डगंज, तिलवारा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए ओडिशा से लाया गया 15 किलो 217 गांजा कीमती लगभग 7 लाख 60 हजार 850 रूपये का जब्त किया है। इसके साथ ही मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
एएसपी क्राइम जितेन्द्र सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच एवं लार्डगंज पुलिस ने भूलन बस्ती में रेल्वे पटरी के किनारे मंदिर के पास दबिश देकर निखिल मांझी 25 वर्ष, प्रकाश उर्फ छोटू रजक 20 वर्ष दोनों निवासी कालीमठ, मदनमहल समेत समीर बर्मन 19 वर्ष निवासी पनागर, को दबोचा । जिनके बैगों की तलाशी लेने पर कुल 10 किलो 217 गांजा कीमती लगभग 5 लाख 10 हजार 850 रूपये का रखे मिले। पूछताछ करने पर व्यास टंकी पनागर निवासी मॉन्टी शर्मा के कहने पर 2 हजार रूपये प्रति खेप के हिसाब से मोन्टी शर्मा के लिये गांजा ओडिशा के हरिशकर रोड से 2 अज्ञात लडके जिन्हे मोन्टी शर्मा जानता है से लेकर आना बताये। इसी प्रकार क्राइम ब्रांच एवं तिलवारा पुलिस ने रेल्वे स्टेशन गढ़ा के सामने घेराबंदी कर आदित्य पटेल 21 वर्ष व पीयूष कुशवाहा 22 वर्ष निवासी नई बस्ती को दबोचा। जिनके बैगों से 5 किलो गांजा कीमती लगभग 2 लाख 50 हजार रूपये का रखा मिला। पूछताछ करने पर दोनों उड़ीसा के जिला कांटा बाजी ग्राम बेलपुरा निवासी आमीर नाम के व्यक्ति से मादक पदार्थ गांजा लेकर गढ़ा रेल्वे स्टेशन आना बताये है। अब पुलिस ओडिशा के सप्लायरों की तलाश में जुट गई है।
