जबलपुर: शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में बेखौफ चोरों ने चार घरों को निशाना बनाते हुए सोने चांदी के जेवरात, नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। यह वारदातें माढ़ोताल, संजीवनी नगर, सिहोरा, मझोली थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने चारों ही मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है। साथ ही सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
मझोली पुलिस के मुताबिक सुशील कुमार सेन निवासी बगिया मोहल्ला इंद्राना पत्नी रमाबाई के साथ घर पर ताला लगाकर बेटी पुष्पाबाई की ससुराल ग्राम कोनी थाना पाटन मोटर साईकिल से गया था। जब वापिस लौटा तो ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। घर का सामान इधर – उधर बिखरा पड़ा था। घर में रखी पेटी का ताला टूटा हुआ था । पेटी के अंदर रखा सोने चांदी के जेवरात, नगद दस हजार रूपए गायब थे। इसी प्रकार संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एमआईजी जे/ए- 64 धनवंतरीनगर में चोरों एक मकान में धावा बोलते हुए अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात, नगदी 95,000 रूपये पार कर दिए। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति गेट खोलकर घर में घुसते हुए दिखाई दे रहा है। इस प्रकार सिहोरा थाने में वीरेन्द्र कुमार पटेल 41 वर्ष निवासी डूंडी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि बीती रात 11 बजे रोज की तरह अपने घर के कमरे में सो गया था । सुबह 5 बजे उठकर देखा तो बाजू वाले कमरे में रखी बिस्तर पेटी एवं ड्रमों का सामान बिखरा था पेटी में रखी सोने का हार, अंगूठी, चांदी की पायल, चूड़ी, नही थे।
गुजरात बेटे से मिलने गए पिता, घर में हुई चोरी
माढ़ोताल पुलिस के मुताबिक आसााराम शर्मा निवासी नक्षत्र नगर फेस 03 का बेटा महेथाना गुजरात में नौकरी करता है। जिससे मिलने वे गुजरात गए थे। घर की चाबीं अपने साले आदित्य प्रकाश शर्मा निवासी घमापुर को दे दिया था जो घर की देखरेख करता था। 1 अक्टूबर को साला दोपहर 12 बजे घर आया था तब सारी चीजे ठीक थी। 5 अक्टूबर को पड़ोसनी ने सूचना दी कि घर ताला खुला हुआ है तब उसने साले को फोन करके अपने मकान भेजा तो पता चला कि घर ताला टूटा है। सूचना मिलने के बाद वे घर पहुंचा तो गृहस्थी का सामान बिखरा पड़ा था। जेवरात, नगदी अन्य सामान गायब था।
