सैनिकों के शौर्य और राष्ट्रसेवा की गाथाओं से गूंजा वीर गाथा एवं सैनिक सम्मान समारोह

ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प पखवाड़े के अंतर्गत वीर गाथा एवं सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभाग प्रभारी डॉ. निशांत खरे एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने की। कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों का त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के सम्मान और उनके शौर्य को जन-जन तक पहुंचाना हमारा दायित्व है।
कार्यक्रम में संभाग प्रभारी डॉ. निशांत खरे ने अपने संबोधन में भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और शौर्य का उल्लेख करते हुए अरुणाचल प्रदेश के नौरंग पास की वीरगाथा सुनाई। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना के वहां पहुंचने से पहले नौरंग पास पर केवल तीन वीर योद्धाओं ने मोर्चा संभाला था, जिनमें एक ब्रिगेडियर के साथ गांव की दो वीर बेटियां भी शामिल थीं। इन तीनों ने विपरीत परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देते हुए सेना के पहुंचने तक दुश्मन का मुकाबला किया और अपने शौर्य से देश की रक्षा की मिसाल कायम की।उन्होंने अक्साई चीन के संदर्भ पर तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. नेहरू के गलत निर्णय और संसद में उस निर्णय पर हुई व्यंग्यात्मक आलोचना का भी उल्लेख किया
उन्होंने कहा कि युद्ध के मैदान में सैनिकों का शौर्य केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सैनिकों के सम्मान, सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास तथा देश की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा सैनिकों के बीच पहुंचकर पर्व मनाने सहित सैनिकों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना समाज में और मजबूत होना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि सांसद भारत सिंह कुशवाह के साथ मंच पर पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, रामबरन सिंह गुर्जर, साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा, मेला प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक जादौन, जीडीए अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, सुमन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, अभय चौधरी, कमल माखीजानी, सभापति मनोज तोमर, महामंत्री जवाहर प्रजापति, बिट्टू तोमर, राजू पलैया रहे।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से राजेश दुबे, हरीश मेवाफरोश, विवेक शर्मा, विनय जैन, चंदन पटेल, विकास साहू, लता सिंह, कनवर मंगलानी, प्रिया तोमर, प्रीति थोराट, नंदिनी गणफुले, राघवेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ. निशिकांत मोघे, अमित जैन, गिर्राज व्यास, मुलायम सिंह यादव, ओमप्रकाश धनोल, करुणा सक्सेना, गौरव वाजपेई, संतोष राजोरिया, नितेश थापक, नूतन श्रीवास्तव, वंदना शर्मा, आलोक आहूजा, उमेश जोशी, बिरजू शिवहरे, डॉ. अरविन्द राय सहित सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन भाजपा जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति ने किया।

Next Post

अवैध शराब के खिलाफ ग्वालियर में आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 19 प्रकरण दर्ज

Fri Oct 9 , 2026
ग्वालियर:सहायक आबकारी आयुक्त राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर आबकारी विभाग की टीम ने हजीरा, तानसेन नगर, गुलमोहर सिटी, मामा का बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब एवं गुड़ लाहन बरामद […]

You May Like