​ परोपकार की अनूठी मिसाल: पिंपलकर परिवार ने बोरगांव पंचायत को दान किया नवनिर्मित जलकुंभ

सौसर:औद्योगिक क्षेत्र की पंचायत बोरगांव में परोपकार की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए पिंपलकर परिवार द्वारा निर्मित जलकुंभ का विधिवत लोकार्पण किया गया। श्रीमती अंजनाबाई एवं गणपतजी पिंपलकर द्वारा जनहित में निर्मित इस जलकुंभ को दान स्वरूप ग्राम पंचायत को समर्पित कर दिया गया है। इस पहल से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

​सादगीपूर्ण आयोजन में हुआ लोकार्पण

​जलकुंभ का लोकार्पण कार्यक्रम अत्यंत सादगीपूर्ण किंतु उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों और ग्रामीणों ने पिंपलकर परिवार के इस सामाजिक सरोकार की मुक्तकंठ से सराहना की। ग्रामीणों का मानना है कि इस जलकुंभ से गांव की जल आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी और गर्मियों के दिनों में होने वाली किल्लत से मुक्ति मिलेगी।

​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

​इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे इनमें जनपद सदस्य डॉ. गमे, सरपंच पंकज श्रीपत दातरकर, उपसरपंच घनश्याम कालबांडे, पंचगण पुरुषोत्तम काकडे, ज्ञानेश्वर ताजने, संजय पावें, प्रफुल्ल देवतले सहित केशवराव ताजने, श्रीपत दातरकर, उमाजी चिपडे, सुधाकर जुनघरे, मामा ठाकुर, प्रभाकर बोबडे, रामराव मोवाडे, नरेंद्र सावनकर, मुरलीधर कालबांडे, सुधाकर बोबडे एवं शुभ नारायण ठाकुर के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं मातृशक्ति उपस्थित थी। बहरहाल ग्रामीणों ने पिंपलकर परिवार की इस पहल को समाजहित में एक प्रेरणादायक कदम बताया। सरपंच पंकज दातारकर ने नवभारत से चर्चा में कहा कि ऐसे कार्यों से समाज के अन्य संपन्न परिवारों को भी जनकल्याण हेतु प्रेरणा मिलेगी

Next Post

पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे चार बछड़े जब्त, तीन आरोपी पकड़े

Thu Apr 23 , 2026
इंदौर: तिलकनगर पुलिस ने चमेली पार्क क्षेत्र में कार्रवाई कर पिकअप वाहन में ठूंसकर ले जाए जा रहे चार बछड़ों को छुड़ाया है. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है.पुलिस के मुताबिक एसेटिया होटल के पीछे चमेली पार्क में एक लीलेंड […]

You May Like