
ग्वालियर। कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में बुधवार को विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित करते हुए राष्ट्रहित में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उनका उद्बोधन सुना और सेवा का संकल्प लिया। सभा के बाद जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए सेवा ज्योति संकल्प यात्रा के रथ मशाल एवं ज्योति प्रज्ज्वलित कर रवाना किए गए।
