नशे की हालत में ढाबे पर हंगामा करने वाले बिजली विभाग के जेई संदीप नामदेव सस्पेंड 

बनखेडी। बनखेड़ी के बिजली विभाग ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बनखेडी जेई संदीप नामदेव को सस्पेंड कर दिया है । निलंबन की अवधि में इनका मुख्यालय नर्मदापुरम संभाग के सिवनी-मालवा उपसंभाग में रहेगा । निलंबन का आदेश पिपरिया उप महाप्रबंधक द्वारा जारी किया गया है।

विद्युत वितरण कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके जानकारी दी कि जेई संदीप नामदेव ने सांवरिया ढाबे में दशहरा के दिन बिल भूगतान को लेकर हंगामा किया, ढाबा कर्मचारियो से अभद्र व्यवहार किया । जो विद्युत वितरण कंपनी के कार्य माना है । जबकि सांवरिया ढाबे के संचालक अजीत परिहार ने बिजली विभाग को सौपे गये ज्ञापन में चाकू मारने का जिक्र भी किया था । लेकिन खबर लिखे जाने तक ढाबा संचालक या चाकू के हमले में घायल विमलेश मेहरा द्वारा थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है । केवल बिजली विभाग में आवेदन दिया है ।

देर रात तक खुले रहते हैं ढाबे –

सांवरिया ढाबे के संचालक अजीत परिहार ने बिजली विभाग में जो आवेदन सौंपा है । उसमें ढाबे में विवाद का समय रात्रि 11.30 बजे का बताया है । बनखेडी क्षेत्र में जो ढाबे है वो देर रात तक खुले रहते हैं । जिसमे बड़ी संख्या में लोगों का जमघट लगा रहता है । इसके कारण अक्सर वाद विवाद भी होता है ।

घटना की जानकारी अभी तक थाने में किसी ने नहीं दी है । वहीं देर रात खुले रहने वाले ढाबों पर नजर रखी जाएगी और कार्यवाही भी की जाएगी।

विजय सनस टीआई, बनखेडी

Next Post

दीपावली-छठ पर 1,800 अतिरिक्त उड़ानें

Sun Oct 5 , 2025
नयी दिल्ली, 05 अक्टूबर (वार्ता) इस साल दीपावली और छठ पर विमान सेवा कंपनियां लगभग 1,800 अतिरिक्त उड़ानों का परिचालन करेंगी। इंडिगो 42 मार्गों पर 730 और एयर इंडिया तथा एयर इंडिया समूह 20 मार्गों पर 786 अतिरिक्त उड़ानों का परिचालन करेगी। स्पाइसजेट 38 मार्गों पर 546 अतिरिक्त उड़ान भरेगी। […]

You May Like