भागीरथपुरा कांड में फिर मृतकों के घर पहुंची कांग्रेस 

इंदौर. भागीरथपुरा न्यायिक जांच रिपोर्ट में कांग्रेस संतुष्ट नहीं है. उक्त रिपोर्ट की जानकारी देने कांग्रेस आज भी मृतकों के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची. पीड़ित परिवारों के लोगों ने आज भी यही मांग दोहराई कि दोषियों को सजा मिलना चाहिए. दो दिन पहले भी कांग्रेस भागीरथपुरा के कुछ मृतकों के परिजन से मिलने पहुंची थी.

आज फिर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे साथियों के साथ भागीरथपुरा की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के घर पर पहुंचे. चौकसे ने पीड़ित परिवारों को न्यायिक जांच रिपोर्ट की जानकारी दी. उक्त जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों ने कहा कि घटना के दोषी महापौर, पार्षद, विधायक, निगम आयुक्त को सजा मिलना चाहिए. पीड़ित लोगों का कहना था कि अभी तक कोई मुआवजा भी नहीं दिया गया है. चौकसे ने कहा कि कांग्रेस उक्त मामले को लेकर एक बार फिर सड़क पर उतरेगी. कांग्रेस की मांग है कि दोषी को सजा मिले और पीड़ितों को जांच आयोग अनुसार मुआवजे की अनुशंसा राशि दी जाए. दो दिन पहले भी कांग्रेसी भागीरथपुरा पीड़ित परिवारों के घर मिलने गए थे. मृतकों पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान घनश्याम यादव, महेश खीची, छोटे लाल मौर्य, छोटे लाल कश्यप, मनोहर यादव, संत लाल यादव, राम नारायण बौरासी, अमित यादव, रानू मलोरिया, नितेश बौरासी, प्रवीण सूर्यवंशी, गणेश कैथवास, पूनम सांवरिया, हिमांशु मलोरिया, हरीश यादव, मयंक भरतवाज, अशोक यादव, राजेश यादव, लक्की कश्यप मौजूद थे.

Next Post

बेकरी में मक्खियों-चींटियों के बीच हो रहा था केक का निर्माण

Thu Oct 8 , 2026
इंदौर. छोटा बांगड़दा लोक स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा को लेकर खाद्य विभाग की टीम ने आज छोटा बंगर्दा स्थित आयुष बेकरी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बेकरी में खाद्य पदार्थों के निर्माण को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आने का दावा किया गया है. मौके पर अत्यधिक गंदगी के बीच […]

You May Like