पितृपक्ष में अग्रसेन चौक पर हुआ पूजन, प्रसादी वितरण

ग्वालियर: अग्रसेन चौक मुरार पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पितृपक्ष के अवसर पर श्री अग्रसेन उत्सव समिति, अग्रसेन चौक मुरार द्वारा भगवान श्री अग्रसेन की विधिवत पूजा-अर्चना अग्र बंधुओ के साथ की गई। प्रातः पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्री अग्रसेन जी को भोग लगाकर आमजन के लिए प्रसादी एवं भोजन वितरण किया गया।

इस अवसर पर भीमसेन मित्तल एडवोकेट दिल्ली, रामनिवास लक्ष्मण दास शत्रुघ्न अग्रवाल (सदर बाजार मुरार), दिनेश चंद्र बंसल (चेतकपुरी,) कैलाश चंद्र अग्रवाल (पटेल नगर), दिनेश कुमार अग्रवाल (रक्तदान माधोगंज लश्कर), गोपाल कृष्ण गर्ग (नेहरू कॉलोनी थाटीपुर ) एवं रवि अग्रवाल (सिरोल न्यू सिटी सेंटर) सहित अनेक अग्रबंधुओं ने अपने पितरों की स्मृति में आमजन को बूंदी,फल,भोजन प्रसादी वितरित की।
श्री अग्रसेन उत्सव समिति ने बताया कि पितृपक्ष में अपने पूर्वजों की स्मृति में आमजन एवं जरूरतमंदों को भोजन कराना सेवा, श्रद्धा और पुण्य का कार्य है। समिति द्वारा अग्रबंधुओं से अपील की गई कि वे भी अपनी इच्छानुसार अपने पूर्वजों की स्मृति में प्रसादी वितरण में सहयोग करें और पुण्य लाभ प्राप्त करें, जिससे पूर्वजों का आशीर्वाद पूरे परिवार पर बना रहे।

Next Post

सूने मकान में चोरी का नाकाम प्रयास

Wed Oct 7 , 2026
सीहोर: थाना कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर चोर सक्रिय हो गए हैं. बीते दिनों चैन स्नैचिंग के मामले में आरोपी को पकडऩे में कामयाब पुलिस को चुनौती देते हुए चोरों ने बीती रात चाणक्यपुरी क्षेत्र के एक सूने मकान में वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजे […]

You May Like