
दमोह।जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के समीप ग्राम आम चोपड़ा में किराए के मकान में रह रहे एक व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना पर सोमवार सुबह जबलपुर नाका चौकी से प्रधान आरक्षक गणेश और आरक्षक आशीष मौके पर पहुंचे और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार मृतक सुनील गुप्ता पिता स्व. नारायण असाटी, उम्र करीब 50 वर्ष बताई गई है।
कमरे से दो पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसकी पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। बताया गया है कि आत्महत्या से पूर्व मृतक ने व्हाट्सएप स्टेटस, ग्रुप और फेसबुक पर सभी को अलविदा कहा था।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव भाई अनिल और बेटे सौरभ, गौरव को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
