रेल परिसरों में तीन दिवसीय विशेष गहन सफाई अभियान

जबलपुर। स्वच्छता ही सेवा-2026, स्वच्छता पखवाड़ा एवं स्वच्छता विशेष अभियान 6.0 के तहत पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडलों में 3 से 5 अक्टूबर तक प्रमुख स्टेशनों एवं रेल परिसरों में विशेष गहन सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, प्रतीक्षालय, शौचालय, कॉनकोर्स, सीढ़ियों, प्रवेश-निकास द्वार और पार्किंग क्षेत्रों की मशीनों से डीप क्लीनिंग एवं प्रेशर वॉशिंग की गई। नालियों से सिल्ट और मलबा हटाने के साथ डस्टबिन की सफाई तथा जल स्रोतों की स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया गया। पेंट्री कार, बेस किचन, खानपान इकाइयों और खाद्य भंडारण क्षेत्रों में किचन उपकरणों, स्टोरेज रैक, ड्रेनेज एवं ग्रीस ट्रैप की सफाई के साथ कीट एवं कृंतक नियंत्रण की कार्रवाई की गई। प्रतीक्षालय, रिटायरिंग रूम, रनिंग रूम और विश्राम गृहों की भी गहन सफाई की गई। कार्यालयों एवं प्रशासनिक भवनों में भी सफाई और अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण पर जोर दिया गया। अभियान में मैकेनाइज्ड स्क्रबर-ड्रायर, हाई-प्रेशर जेट वॉशर, राइड-ऑन स्वीपर और फॉगिंग मशीनों का उपयोग किया गया तथा सफाई कार्यों का पहले और बाद का फोटो दस्तावेजीकरण कर अधिकारियों द्वारा निगरानी की गई।

Next Post

महाप्रबंधक ने भोपाल स्टेशन का किया निरीक्षण

Mon Oct 5 , 2026
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने भोपाल रेल मंडल के दौरे के दौरान मंडल कार्यालय में अधोसंरचना विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं और आगामी त्योहारों को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान ₹1.12 करोड़ की लागत से तैयार नवनिर्मित लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर रनिंग रूम […]

You May Like