बुधनी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर तहसील परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस दौरान एसडीएम संजीव कुमार नागू व तहसीलदार राकेश खजूरिया ने स्टॉफ के साथ साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया. अधिकारियों ने झाड़ू लगाकर कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई की. उन्होंने कहा कि स्वच्छता सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. सभी को जागरूक होकर सहभागिता करनी चाहिए. इस मौके पर नायब तहसीलदार रमेश साहू सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे.
एसडीएम और तहसीलदार ने कर्मचारियों के साथ थामी झाड़ू
