ओवरस्पीड में आमने-सामने भिड़ीं कार और डीसीएम

सिंगरौली/देवसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कर्थुआ के भर्रा में शुक्रवार को तेज रफ्तार के चलते कार और डीसीएम की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। जिनका नाम विवेक पांडे इलाहाबाद बताया जा रहा है स्थानीय लोगों ने 112 की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बैढ़न ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

बताया गया कि कार क्रमांक 25 BH 8648 J की सामने से आ रहे आईशर डीसीएम क्रमांक MP 66 G 2840 से भिड़ंत हुई। टक्कर के बाद कार चालक घायल हो गया, जबकि डीसीएम चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

घायल को अस्पताल पहुंचाने में पुलिस आरक्षक राजेश मिश्रा, चालक राजेश वैश्य और समाजसेवी योगेश द्विवेदी (पप्पू गुरु) ने सहयोग किया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

जनसमस्याओं की अनदेखी कर रही भाजपा सरकार: ज्ञान सिंह

Fri Oct 2 , 2026
कुसमी: धौंहनी विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी ने तहसील कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम 13 सूत्रीय ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी कुसमी के माध्यम से […]

You May Like