अब सभी सरकारी बैंकों में हर शनिवार रहेगा साप्ताहिक अवकाश

भोपाल: राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सभी शाखाओं में प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित किया गया है। इसमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भी शामिल है।
अधिसूचना में कहा गया है कि विनिमय लेख अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारत सरकार ने लोकहित में यह निर्णय लिया है। इसके तहत सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं में हर शनिवार अवकाश रहेगा। राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Next Post

टीवी और फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री श्रद्धा निगम का जन्मदिन, फैशन डिजाइनिंग की दुनिया में बना चुकी हैं खास पहचान

Thu Oct 1 , 2026
मुंबई, छोटे पर्दे से लेकर बड़े परदे तक अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली लोकप्रिय अभिनेत्री श्रद्धा निगम आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 1 अक्टूबर 1979 को हुआ था। श्रद्धा ने अपने अभिनय सफर की शुरुआत साल 1997 में मलयालम फिल्म ‘पूनिलामजा’ से […]

You May Like