ऊर्जाधानी में कोहरा और धुंध,शीतलहर से जनजीवन बेहाल

सिंगरौली। ऊर्जाधानी में इन दिनों कोहरे और कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह होते ही क्षेत्र घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आ रहा है। दृश्यता बेहद कम होने के कारण सड़क पर चलना जोखिम भरा हो गया है। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से गुजरना पड़ रहा है, वहीं सुबह ड्यूटी पर निकलने वाले कामगारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कोहरे के साथ चल रही शीतलहर ने तापमान में लगातार गिरावट दर्ज कराई है। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंड का असर बना हुआ है। शाम ढलते ही एक बार फिर कोहरा सक्रिय हो जाता है और ठिठुरन बढ़ जाती है। ठंड के इस प्रकोप से बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ऊर्जाधानी के आसपास के ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। चौराहों, बस्तियों और श्रमिक कॉलोनियों में जलते अलाव इन दिनों जीवन रक्षक साबित हो रहे हैं। कोयला खदानों और औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले मजदूरों को भी सुबह-शाम ठंड से जूझना पड़ रहा है। कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। कई बार वाहन फिसलने की आशंका बनी रहती है। प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि कोहरे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। शीतलहर का असर जारी रह सकता है और न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऐसे में ऊर्जाधानी सहित पूरे सिंगरौली जिले में ठंड का सितम फिलहाल बरकरार रहने की संभावना जताई जा रही है।

ठण्ड से ठिठुर रहे स्कूली बच्चे

जिले में कड़ाके की ठण्ड पड़नी शुरू हो गई है। कोहरे का धुंध एवं ठण्ड के सितम से स्कूली बच्चे भी परेशान हो रहे हैं। जिले के अधिकांश विद्यालय 8:30 के बीच संचालित हो रही है। जिला मुख्यालय के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कहा है कि ठण्ड को देख समय में बदलाव हो, जब तक ठण्ड का टॉर्चर है तब तक विद्यालय सुबह 10 बजे से संचालित हो, ताकि ठण्ड से बचा जा सके। छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुये कड़ाके की ठण्ड के सीजन तक विद्यालय संचालन में परिवर्तन कराए जाने की मांग की है।

Next Post

नर्सिंग के छात्रों ने किया डेयरी प्लांट का भ्रमण, आधुनिक तकनीक एवं गुणवत्ता मानकों के बारे में जाना 

Sun Dec 14 , 2025
राजगढ़। राजगढ़ स्थित शासकीय नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने अध्यापकगण के साथ अजनार डेयरी प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण करते हुए खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता एवं आधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की. भ्रमण का समन्वय खाद्य निरीक्षक शिवराज पावक, राजगढ़ द्वारा किया गया. विद्यार्थियों के साथ सिस्टर ट्यूटर श्रीमती […]

You May Like