सिंगरौली, सिंगरौली के माड़ा क्षेत्र स्थित आदिवासी छात्रावास में करीब 50 विद्यार्थी रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन जर्जर भवन, खराब बाथरूम, गंदगी और पेयजल कूलर में करंट के संभावित खतरे जैसी समस्याओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बिजली गुल होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के अभाव की बात भी सामने आई है। छात्रावास के आसपास प्रशासनिक कार्यालय होने के बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए भवन, बिजली व्यवस्था, पेयजल कूलर और बाथरूम का तत्काल निरीक्षण कर जरूरी मरम्मत और सुरक्षा इंतजाम किए जाने की जरूरत है।
Next Post
बच्चों की मौत से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे राहुल गांधी
Wed Sep 30 , 2026
भोपाल। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट जिले के प्रभावित आदिवासी क्षेत्रों का दौरा करेंगे और हाल में मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। उनका दौरा बिरसा क्षेत्र के जगला गांव में प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी सुबह […]
