मालवाहक पिकअप में सवारी,चार वाहन जप्त

सिंगरौली:सड़क सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़ और मालवाहक वाहनों के अनाधिकृत यात्री परिवहन पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसा है।जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में सुलियरी माइंस-अडानी, गजरा बहरा मार्ग पर चलाए गए विशेष जांच अभियान में मालवाहक पिकअप से यात्रियों का परिवहन करते पाए जाने पर चार वाहन जप्त किए गए। सभी वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए मोरवा थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। ऑपरेशन जनजागरूकता के तहत की गई कार्रवाई में विभिन्न परिवहन नियमों के उल्लंघन पर कुल 3 लाख 75 हजार 500 रुपये का राजस्व वसूला गया।

जांच के दौरान वाहन क्रमांक सीजी 15 ईडी 8055 में परमिट संबंधी अनियमितता मिलने पर वाहन को ई-डिटेन कर ऑनलाइन शासकीय रसीद जारी की गई। अभियान के दौरान खुले में मिट्टी, गिट्टी, कोयला और फ्लाई ऐश परिवहन करने वाले वाहनों के साथ क्षतिग्रस्त बॉडी, खराब टायर, बिना वैध वाहन चलाने के लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेजों वाले वाहनों की भी जांच की गई। बिना बिल्टी और रॉयल्टी के परिवहन करने वाले वाहनों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की गई। वहीं सड़क सुरक्षा के लिए आरटीओ जांच केंद्र द्वारा मालवाहक एवं यात्री वाहनों पर रेडियम परावर्तक लगाए जा रहे हैं।

Next Post

कल से राशन दुकानों पर तालेबंदी की चेतावनी, कलेक्टर से मिले, कमीशन 90 से बढ़ाकर 200 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग

Wed Sep 30 , 2026
ग्वालियर: पीडीएस दुकानदारों ने कमीशन बढ़ाने और जुलाई-अगस्त का बकाया कमीशन भुगतान करने की मांग को लेकर कल 1 अक्टूबर से राशन वितरण बंद करने का अल्टीमेटम दिया है। दुकानदारों के इस ऐलान से 3 अक्टूबर से शुरू होने वाले अक्टूबर माह के राशन वितरण पर संकट के आसार बन […]

You May Like