
ओंकारेश्वर। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों युवक स्थानीय एक होटल में काम करते हैं। जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय युवाओं ने मानवता दिखाते हुए दोनों को सिविल अस्पताल ओंकारेश्वर पहुंचाया, जहां डॉ. रवि वर्मा और टीम ने उपचार शुरू किया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक और यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
