मेडिकल में गुंडागर्दी: इलेक्ट्रिशियन को बेरहमी से पीटा, स्कूटर और मोबाइल लूटा

जबलपुर: महाकौशल के सबसे बड़े अस्पताल कहे जाने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज परिसर में तीन बदमाशों ने एक इलेक्ट्रिशियन को घेरकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसकी एक्सिस गाड़ी, मोबाइल सहित नगदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक सिद्धबाबा रोड, हनुमानताल निवासी 48 वर्षीय कमलेश अहिरवार इलेक्ट्रिशियन का काम करता हैं। मुकुनवारा से लौटते समय वह मेडिकल कॉलेज गेट के पास पहुंचा और परिसर के अंदर अपनी एक्सिस गाड़ी क्रमांक एमपी 20 यू ए 4003 पर बैठा था.

इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और जबरन उनकी गाड़ी उठाकर ले जाने लगा। कमलेश ने जब युवक को रोका, तो वह विवाद पर उतारू हो गया। देखते ही देखते उस युवक के दो अन्य दोस्त भी वहां आ धमके और तीनों ने घेरकर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी पीड़ित की एक्सिस गाड़ी और मोबाइल लूटकर भाग गए। मोबाइल के कवर में कुछ नगदी भी रखी हुई थी। भागते समय बदमाशों ने पीड़ित को धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। पुलिस मेडिकल कॉलेज परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।

Next Post

निःशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर आयोजित, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

Tue Sep 29 , 2026
​ग्वालियर:पूज्य सिंध हिन्दू जनरल पंचायत ग्रेटर ग्वालियर एवं आर. जे. एन. अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल्स के संयुक्त तत्वावधान में आज, 29 सितम्बर (मंगलवार) को एक ‘विशाल निःशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर ग्वालियर स्थित महावीर भवन में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक […]

You May Like