जौनपुर में फरार निलंबित इनामी थानाध्यक्ष की तलाश में कई जिलों में छापेमारी

जौनपुर, 27 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में निर्दोष लोगों से पैसे वसूलने के मामले में आरोपी सुरेरी के निलंबित थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह, राज नारायण गिरि और वाराणसी निवासी राजेंद्र दुबे की तलाश में छह पुलिस टीमें लगी हैं। टीमों ने लखनऊ और भदोही में छापेमारी की।

सहायक पुलिस अधीक्षक एवं सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने रविवार को बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने दिव्य प्रकाश सिंह और राज नारायण गिरि पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में वाराणसी, प्रयागराज, मीरजापुर, लखनऊ, भदोही समेत कई जिलों में दबिश दे रही हैं।

पुलिस ने आरोपियों के 50 रिश्तेदारों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर रखे हैं। सुरेरी थाने के दो पुलिसकर्मियों विष्णु सिंह, सत्येंद्र गोंड और ग्राहक सेवा केंद्र संचालक मनीष पटेल को पहले ही जेल भेजा गया था। विकास सिंह और संकीत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया था। एसआईटी अध्यक्ष गोल्डी गुप्ता ने कहा कि जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई होगी।

 

 

Next Post

विराट और गिल के शतकों ने कैरेबियाई टीम को उड़ाया

Sun Sep 27 , 2026
तिरुवनंतपुरम, 27 सितंबर (वार्ता) स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (नाबाद 139) और कप्तान शुभमन गिल (110) के बेहतरीन शतकों से भारत ने वेस्ट इंडीज को पहले वनडे में रविवार को 50 गेंद शेष रहते आठ विकेट से रौंदकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। वेस्ट इंडीज ने […]

You May Like