जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ वेणुगोपाल ने की वर्चुअल बैठक, 28 सितंबर के प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को देशभर के जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सोमवार को देशभर में प्रस्तावित जिला स्तरीय विरोध-प्रदर्शनों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

कांग्रेस ने पहले ही सभी जिला अध्यक्षों को जिला कलेक्ट्रेटों पर प्रदर्शन करने का निर्देश जारी किया है। श्री वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और जिला नेतृत्व को देशभर में अभियान को अंतिम मतदाता तक पहुंचाने और चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में ऐसे निर्णय लिए गए, जिन्हें कांग्रेस ‘वोट चोरी’ की कथित योजना से जोड़ती है। कांग्रेस की प्रमुख मांगों में ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाना और उनके कार्यकाल में लिए गए सभी निर्णयों की समीक्षा करते हुए उन्हें पलटना शामिल है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पार्टी वरिष्ठ नेतृत्व से लेकर जमीनी स्तर तक इस अभियान को आगे बढ़ाएगी और लोकतांत्रिक संस्थाओं तथा संविधान की रक्षा के मुद्दे पर जनता के बीच दबाव बनाने का प्रयास जारी रखेगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर हमलावर है। देशभर में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। नेता विपक्ष राहुल गांधी पहले ही मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर चुके हैं।

Next Post

स्कूल परिसर में सोते दिखे शिक्षक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sun Sep 27 , 2026
अनूपपुर। जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलगा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्कूल के शिक्षक नन्द किशोर अग्रवाल स्कूल परिसर के अंदर ही सोते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला शासकीय […]

You May Like