मिक्शर मशीन में फैला करंट, 2 मजदूरों की मौत

ब्यावरा/पीलूखेड़ी। ग्राम पीलूखेड़ी में सीसी रोड़ निर्माण के दौरान कांक्रीट मिक्शर मशीन की लिफ्ट ट्रैक ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से टकरा गई. जिससे मशीन में करंट फैल गया और काम कर रहे 2 मजदूरों की मौत हो गई. जबकि 5 अन्य मजदूर जो पास ही खड़े थे वे करंट की चपेट में आ गए. उन्हें गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है. वहां उनका उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार पीलूखेड़ी गांव में सीसी रोड़ निर्माण कार्य चल रहा था. उसी दौरान मिक्शर मशीन की लिफ्ट के ट्रैक ऊपर से गुजर रहे एलटी लाईन के तारों की चपेट में आ गए. जिसके कारण मशीन में करंट फैल गया. मशीन के पास खड़े दो मजदूर शहजाद पिता कल्लू उम्र 35 वर्ष निवासी पीपलखेड़ा एवं सलमान पिता इब्राहिम उम्र 32 वर्ष साहूखेड़ी करंट की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई. जबकि पास ही काम कर रहे पांच अन्य मजदूर घायल हो गए. जिन्हें भोपाल केयर वेल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. घायलों में इकबाल पिता इब्राहिम साहूखेड़ी, अरमान पिता बबलू मेंगला दीप, दानिश पिता जमील मेंगलादीप, जमील पिता नासिर मेंगलादीप, उस्मान पिता पानअली मंगेलादीप शामिल है. मजदूरों को उस समय करंट लग गया जब मिक्सर मशीन धकेल कर निकल रहे थे.

गांव में कौतूहल, नायब तहसीलदार पहुंची

करंट की घटना में दो लोगों की मौत और 5 के घायलों की जानकारी के बाद पीलूखेड़ी गांव में कौतूहल मच गया. घायलों में सभी पांच लोग समीपस्थ ग्राम मेंगलादीप के है. संबंधित गांव के लोग भी सम्पर्क करने लगे और पीलूखेड़ी पहुंच गए.

घायलों को भोपाल रेफर किया गया. वहीं सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार सुनीता कुमार मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बात की. गांव में झूल रहे लाइट के तार एंगल से टकरा गए. खबर लगते ही गांव में अफरा तफरी मच गई और बड़ी तादाद में लोग इक_े हो. सभी घायलों की स्थिति सामान्य है. मृतकों को पीएम के लिए नरसिंहगढ़ पहुंचाया गया. ग्राम पंचायत की ओर जाने वाले रोड के निर्माण में पूर्व से ही लटक रहे बिजली के तार पीलूखेड़ी में करंट से पूर्व में भी घटना हो चुकी है.

करंट से झुलसे हाथ-पैर, मजदूर ने सुनाई हादसे की आंखो देखी

हादसे में घायल मजदूरों का भोपाल में ईलाज जारी है. किसी की हथेली तो किसी के पैरों के पंजे झुलस गए. हादसे में घायल मेंगलादीप गांव के दानिश पिता जमील ने बताया कि सभी मिलकर मिक्शर मशीन को धकेल रहे थे. उसी दौरान अंदाजा नहीं लग पाया और तारों की चपेट में लिफ्ट आ गई. करंट फैल गया. दो लोग जो ज्यादा मजबूत सम्पर्क में थे वे ज्यादा झुलसे और उनकी मौत हो गई. बाकी लोग या तो फिका गए या समय रहते वहां से हट गए और उनकी जान बच गई. मजदूर हादसे के बारे में सोचकर मानो कांप रहे है.

Next Post

आतिशबाजी फुटकर विक्रेता संघ के चुनाव हुए

Sat Sep 26 , 2026
ग्वालियर। आतिशबाजी फुटकर विक्रेता संघ ग्वालियर के तत्वावधान मे दीपावली पर्व पर लगने वाले 15 दिवसीय आतिशबाजी मेले के लिये आज आराधना गार्डन, लक्ष्मीगंज पर एडवोकेट आनन्द जायसवाल चुनाव अधिकारी की देखरेख में चुनाव हुये। कौशल वाजपेयी को अध्यक्ष, संजय मित्तल उपाध्यक्ष, हरीश दीवान एडवोकेट सचिव, पंकज जायसवाल कोषाध्यक्ष एवं […]

You May Like